सुबह सुबह JCB और पोकलेन जैसी भारी मशीनों के साथ केलो मैय्या में उतरा निगम अमला…लेकिन इस अभियान को लेकर स्थानीय लोग कर रहे है निगम प्रशासन की तारीफ…

रायगढ़। पुराने मरीन ड्राइव के इलाके में आज सुबह करीब 8 बजे से ही एक बार फिर रायगढ़ नगर निगम की JCB और पोकलेन जैसी मशीनों को देख बार बारगी स्थानीय लोगों की बेचैनी बढ़ गई थी लेकिन कुछ समय पश्चात जब लोगों ने देखा कि निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय के दिशा निर्देशन पर निगम का सफाई अमला केलो मैय्या की साफ सफाई हेतु तत्पर है तो स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि केलो मैय्या का वृहद सफाई अभियान बीते 6 दिनों से निरंतर जारी है।


अगर स्थानीय लोगों से मिली जानकारी की मानें तो उन्होंने इतने बड़े स्तर पर केलो मैय्या की सफाई अभियान इससे पूर्व कभी भी नही देखा है स्थानीय लोगों ने बताया कि डेढ़ से दो घंटे की भीतर ही भारी और अत्याधुनिक मशीनों के इस्तेमाल से केलो मैय्या का करीब सवा 100 मीटर का क्षेत्र बेहद अच्छे ढंग से साफ हो गया है जहां अब केलो मैय्या के निरंतर और निर्बाध प्रवाह को साफ देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि जिस वृहद स्तर पर केलो मैय्या की साफ सफाई निगम प्रशासन द्वारा हफ्ते भर से चलाया जा रहा है उसको देखकर उन्हें भरोसा हो गया है कि आने वाले समय में अब केलो मैय्या की सूरत में निश्चित ही सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
