रायगढ़

रायगढ़ में आई भारत की सबसे छोटी पुंगनूर गाय…डेढ़ फीट हाइट..20 किलो वजन ! अपने छोटे कद और उच्चगुणवत्ता वाले दूध के लिए विश्व प्रसिद्ध है पुंगनूर गाय..

रायगढ़। रायगढ़ अंचल सहित समूचे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिवस अत्यंत हर्ष और गर्व का समाचार लेकर आया है जिसकी वजह है शहर के देवघर अपार्टमेंट, दरोगा पारा निवासी युवा डॉक्टर रोशन अग्रवाल द्वारा लाई विश्व के सबसे छोटे कद की पुंगनूर गाय है जिसे वे दक्षिण भारत के आंध्रप्रदेश से लेकर आए है।

बता दें कि पुंगनूरगाय , पूरी दुनिया में अपने छोटे कद और उच्चगुणवत्ता वाले पौष्टिक दूध के विश्व प्रसिद्ध है जो दक्षिण भारत के आंध्रप्रदेश राज्य के चित्तूर जिले में ही पाई जाती है। रायगढ़ में यह अपनी तरह की पहली गाय है। यह गाय आम गायों से बिल्कुल अलग है, क्योंकि इसकी ऊंचाई करीब डेढ़ फीट और वजन लगभग 20 से 25 किलो ही है। यह गाय छोटे कद, उच्च पोषण वाले दूध, सौम्य स्वभाव और कम रखरखाव के कारण विश्व प्रसिद्ध है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!