ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़
छातामुड़ा चौक में भयानक सड़क हादसा : हाईवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत ..


रायगढ़। शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र से एक भयंकर सड़क हादसे की खबर सामने आई है जहां अब से कुछ देर पहले छातामुडा चौक में चंद्रपुर की ओर से आ रहे हाईवा डम्फर की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई है, खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है।




