न्यू मरीन ड्राइव के निकट केलो नदी में अज्ञात युवक का मिला शव.. इलाके में सनसनी…जूटमिल थाना क्षेत्र का मामला

रायगढ़। शहर के न्यू मरीन ड्राइव स्थित प्रगतिनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब केलो नदी में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर शव मिला है वहां नदी का जल स्तर महज ढाई फीट के आसपास बताया जा रहा है। ऐसे में युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई…? यह फिलहाल रहस्य बना हुआ है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह नदी किनारे कुछ लोगों ने शव को देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
खबर: बलराज कुर्रे (शहर संवाददाता, जूटमिल थाना क्षेत्र )




