ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छग टूरिज्म विभाग की महिला अधिकारी से अश्लील डिमांड..मोबाइल पर भेजी न्यूड तस्वीरें.. पहले देर रात मोबाइल पर किया कॉल..फिर अज्ञात आरोपी ने शुरू किया गंदा खेल..अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस..

रायपुर। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड से जुड़ी एक महिला अधिकारी के साथ कथित तौर पर हुई अश्लील हरकत ने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को मोबाइल पर कॉल कर आपत्तिजनक बातें कीं और कथित रूप से सेक्स की डिमांड तक कर डाली। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने केवल फोन कॉल तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि व्हाट्सऐप पर अश्लील एवं आपत्तिजनक तस्वीरें भी भेजीं। घटना के बाद महिला अधिकारी मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही हैं।

पीड़िता ने स्क्रीनशॉट और कॉल डिटेल पुलिस को सौंपे..

बताया जा रहा है कि पीड़िता ने पूरे घटनाक्रम के स्क्रीनशॉट, मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल संबंधित थाने में सौंप दिए हैं। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि आरोपी किसी फर्जी आईडी या इंटरनेट कॉलिंग ऐप का इस्तेमाल कर सकता है।

प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज

सरकारी महिला अधिकारी के साथ इस प्रकार की घटना सामने आने के बाद विभागीय कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों में भी नाराजगी देखी जा रही है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सरकारी पदों पर कार्यरत महिलाओं की निजता और सुरक्षा को लेकर साइबर अपराधी इतने बेखौफ कैसे हो गए हैं।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच, आईपी डिटेल और सोशल मीडिया गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। जांच अधिकारियों का दावा है कि जल्द आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

साइबर अपराधों में लगातार बढ़ोतरी

विशेषज्ञों का मानना है कि महिलाओं को टारगेट कर अश्लील मैसेज, वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे मामलों में अक्सर आरोपी फर्जी नंबर और डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही कई तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!