ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

शहर के आईटीआई कॉलोनी स्थित एक घर में फटा एसी का कंप्रेसर…एक की मौत..19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल.. मौके पर पहुंची चक्रधरनगर थाना पुलिस टीम..

रायगढ़। शहर के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में स्थित आईटीआई कालोनी से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां 25/26 जून की दरम्यानी रात लगभग 2 बजे एसी का कंप्रेशर फटने से एक व्यक्ति पुरषोत्तम पटेल उम्र 40 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई है तो वही मृतक पुरुषोत्तम पटेल का 19 वर्षीय पुत्र राजवीर बुरी तरह ज़ख्मी हो गया है लेकिन सूत्रों की मानें तो राजवीर की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मौके पर स्थानीय थाना प्रभारी राकेश मिश्रा, पड़ोसियों से घटना की जानकारी लेते हुए

बता दे कि एसी का कंप्रेशर फटने के बाद घर में आग लग गई थी जिसकी वजह विंडो एसी जिसमें ब्लास्ट हुआ, उसके ठीक सामने रखी दो बाइक भी जलकर हुई खाक हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके चक्रधरनगर थाना प्रभारी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!