अफीम खेती अपडेट : एक हफ्ते में अफीम की खेती का दूसरा मामला आया सामने…तमनार के बाद अब रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र से अफीम की खेती की खबर..दो पुलिस टीम मौके के लिए रवाना

रायगढ़। इस वक्त की बड़ी खबर जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से आ रही है जहां अल सुबह ही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लैलूंगा थाना क्षेत्र के गांव “नवीन घटगांव” में अफीम की खेती की जा रही है जिसके बाद SSP शशिमोहन सिंह द्वारा दो पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया है जिसमें आला अफसरों के साथ साथ अनुभवी निरीक्षक और FSL एक्सपर्ट्स मौजूद है। बता दें कि हफ्ते भर के भीतर यह दूसरा मामला है जब जिले के किसी थाना क्षेत्र से अफीम की खेती की खबर सामने आई है।
सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो मामले में तीन स्थानीय लोगों की संलिप्तता जगतराम नाग, मनोज नाग और साधराम नाग सामने आई है जिसमें से पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों का पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है वही तीसरा आरोपी फरार हो गया है। पकड़े गए आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वे स्वयं के उपयोग के लिए अफीम की खेती कर रहे थे जिसके लिए बीज पत्थलगांव के किसी कृषि व्यापारी के यहां से खरीद कर लाये थे। खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस के आला अधिकारीदल बल के साथ मौजूद है और आगे की पुलिसिया कार्यवाही में लगे हुए हैं।




