आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर बरखा सिंह, नैना और श्रीमति शर्मा को आलाकमान ने सौंपी अहम जिम्मेदारी…


छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को अब लगभग छह महीने ही शेष रह गए हैं जिसकी वजह से राज्य में सियासी सरगर्मियां काफी बढ़ गई है और दोनों ही प्रमुख राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस और भाजपा चुनावी बिसात को ध्यान में रखते हुए नई रणनीति के साथ चुनावी समर में विजय हासिल करने की तैयारी में जुट गई हैं।
इसी कड़ी में बीते दिन प्रदेश महिला कांग्रेस ने भी विधानसभा वार अपने प्रभारियों की घोषणा की कर दी है जिसमें रायगढ़ से तेजतर्रार महिला नेत्री पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव श्रीमति बरखा सिंह को लैलूंगा , खरसिया विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की कद्दावर महिला नेत्री श्रीमति नैना गबेल को रायगढ़ और रायगढ़ से ही पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमति स्नेहलता शर्मा को धर्मजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।





