छत्तीसगढ़

अस्पताल में भर्ती नाबालिग भतीजी को देखने दामाद संग पहुंची थी चाची…चाची को नींद आ गई, जब आंख खुली तो…

minor girl missing from brother-in-law
प्रतीकात्मक चित्र

अंबिकापुर. अस्पताल से अपने जीजा के साथ एक किशोरी फरार हो गई। दरअसल किशोरी की तबियत खराब होने पर 7 जुलाई को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किशोरी की चाची यहां रुकी थी, जबकि उसका दामाद भी अस्पताल पहुंचा था।

9 जुलाई की देर रात चाची को नींद आई तो किशोरी अपने जीजा के साथ फरार हो गई। किशोरी की चाची ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी 15 वर्षीय किशोरी अंबिकापुर में अपनी चाची के साथ रहती थी। 7 जुलाई को किशोरी की तबियत खराब हो गई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

9 जुलाई की रात को किशोरी की चाची अस्पताल में रुकी थी। इस दौरान महिला का दामाद भी वहीं सहयोग के लिए रुक गया था। इसी बीच चाची को नींद आ गई। रात करीब 12 बजे उसकी नींद खुली तो उसके होश उड़ गए। बेड से नाबालिग भतीजी व उसका दामाद दोनों गायब थे।

दर्ज कराया अपराध
भतीजी और दामाद के गायब होने के बाद महिला ने अस्पताल में इधर-उधर उनकी काफी खोजबीन की लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला।

दूसरे दिन भी परिजनों व रिश्तेदारों से पूछताछ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद महिला ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!