
रायगढ़, 5 मार्च। जमीन विवाद को लेकर खरसिया में दिन दहाड़े विहिप के प्रखंड संयोजक गोपाल गिरी गोस्वामी पर दिनदहाड़े एयरगन से फायर कर रायपुर एयरपोर्ट में पुलिस के हत्थे चढ़े आप नेता की जमानत अर्जी जेएमएफसी कोर्ट में खारिज हो गई है और विद्वान न्यायधीश ने आरोपी आप नेता अमर अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड में भेज दिया है, लेकिन इस बीच अब एक बार फिर आम जनता के बीच इस चर्चा शुरु हो गई है कि क्या मामूली से जमीन संबंधी बात को लेकर उपजे विवाद में विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड संयोजक गोपाल गिरी गोस्वामी पिता शंकर गिरी से हुज्जतबाजी के दौरान एयरगन से दिनदहाड़े फायरिंग कर हत्या की कोशिश करने वाले आप नेता अमर अग्रवाल के घर पर भी क्या प्रशासन बुलडोजर कार्यवाही करेगी….??
यह सवाल उठना इसलिए भी लाजिमी है क्योंकि बीते ढाई महीने में जब से भाजपा शासित विष्णुदेव सरकार सत्ता पर आई है तब से आज पर्यंत हत्या के चार मामलों कवर्धा, भिलाई, बिलासपुर सहित एक अन्य मामले में सभी आरोपियों के घर सूबे के गृह मंत्री विजय शर्मा के आदेशानुसार बुलडोजर कार्यवाही की जा चुकी है। वही चूंकि इस मामले में पीड़ित युवक विश्व हिंदू परिषद का एक कर्मठ कार्यकर्ता भी है तो ऐसे में यह चर्चा और भी स्वाभाविक लगने लगती है कि जल्द ही इस मामले में भी गृह मंत्री विजय शर्मा अपने चिर परिचित तेवर को कायम रखते हुए आरोपी आप नेता अमर अग्रवाल के घर पर भी बुलडोजर एक्शन लेने का आदेश दे सकते है...?
बहरहाल मामले में रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महज दस घण्टे के भीतर आरोपी को रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भादंवि की धारा 294, 307, 506 तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध भी दर्ज कर लिया है।




