ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

लड़कियों के दो गुट आपस में भिड़े… आधे घण्टे तक एक-दूसरे को कूटती रही लड़कियां… लोग समझाते रहें पर वो नहीं मानी…

दोनों तरफ से घेरकर लड़कियों ने मारपीट की। - Dainik Bhaskar

रायपुर शहर में इस सप्ताह में दूसरी बार लड़कियों की गुंडई का मामला सामने आया है। वो एक दूसरे को गालियां दे रही थीं, बालों से पकड़कर पीट रही थीं, चेहरे पर बंधा स्कार्फ खींच रही थीं। सैंडल तो किसी ने हाथ में जूते पकड़ रखे थे। इसी से बातों-बातों में एक दूसरे को पीट रहीं थीं। लोग हैरत से ये सब कुछ देख रहे थे और कह रहे थे- इन लड़कियों के बीच हमें नहीं पड़ना। ये घटना बुधवार की दोपहर सदर बाजार इलाके में हुई है। इस घटना का वीडियो कुछ स्थानीय लोगों ने बना लिया जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

जब ये एक दूसरे पर हमला कर रही थीं इन्हें किसी का खौफ नहीं था।

जब ये एक दूसरे पर हमला कर रही थीं इन्हें किसी का खौफ नहीं था।

इस मामले में किसी तरह से पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। लड़कियों का झुंड करीब 30 मिनट तक झगड़ता रहा। इसके बाद एक लड़का यहां पहुुंचा। वो इन लड़कियों का परिचित था। उसने झगड़ा शांत करवाया दो लड़कियों को अपने साथ स्कूटर पर बैठाकर ले गया और बाकि की गुस्सैल लड़कियां भी गालियां देते हुए लौट गईं। जैसे ही लड़कियों ने आपस में मारपीट और गाली-गलौज शुरू की। स्थानीय व्यापारियों ने उन्हें रोका, डांटकर खदेड़ने की कोशिश की मगर इन छोरियों ने किसी की नहीं सुनी और एक दूसरे के कूटने में लगी रहीं। फव्वारा चौक के पास हुई इस मारपीट के पीछे असल वजह क्या थी और वो 6-7 लड़कियां थी कौन ये अब तक पता नहीं चल सका है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!